President Message

*संस्था अध्यक्ष का संदेश* 
श्री अनिल कुमावत – अध्यक्ष, श्री महालक्ष्मी सेवा संस्था परिवार)

 *प्रिय साथियों,* 
श्री महालक्ष्मी सेवा संस्था परिवार की स्थापना का उद्देश्य केवल संगठन बनाना नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और सहयोग की भावना पहुँचाना है।

 *हमारा संकल्प है कि –* 
? कोई भूखा न सोए
? हर घर में शिक्षा और संस्कार पहुँचे
? गौमाता सुरक्षित रहें और उन्हें पर्याप्त चारा, दवा व आश्रय मिले
? महिलाओं को स्वरोजगार व आत्मनिर्भरता का अवसर मिले
? पर्यावरण, वृक्षारोपण और जल संरक्षण के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य मिले

संस्था आज 43 से अधिक प्रकोष्ठों के माध्यम से कार्य कर रही है। हर प्रकोष्ठ का अपना विशेष कार्यक्षेत्र है – जैसे गौशाला संचालन, रक्तदान, शिक्षा सहायता, चिकित्सा शिविर, वस्त्र दान, अमावस्या गौ सेवा भंडारा, निशुल्क कन्या विवाह, सेवा सप्ताह, शुभ रविवार आयोजन, महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, अनाथालय सेवा, आपदा राहत आदि।

संस्था की सबसे बड़ी शक्ति है – हमारे निस्वार्थ सेवा भावी सदस्य, स्वयंसेवक और समाजसेवी दानदाता, जिनके सहयोग से यह सभी योजनाएं निरंतर चल रही हैं।
       मैं आप सभी से निवेदन करता हूँ कि:आप भी किसी प्रकोष्ठ से जुड़ें ₹100 मासिक शुभ संकल्प योजना में सहभागी बनें और समय, धन, श्रम या संसाधन से संस्था की सेवा यात्रा में योगदान दें।

 *याद रखिए:* 
> “सेवा करने का अवसर, परम सौभाग्य होता है।” आइए मिलकर संकल्प लें कि हम समाज में गौ सेवा, मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों को नई दिशा देंगे।

 *संपर्क करें:* 
संस्था अध्यक्ष – श्री अनिल कुमावत – ? 8770013131

 स्थान: श्री राधा मोहन गौशाला, चंदेसरा, उज्जैन (म.प्र.)

 मुख्य WhatsApp ग्रुप लिंक:
https://chat.whatsapp.com/LOMlhG4AkmJ8u8MkQKD60x?mode=ems_copy_t

फेसबुक ग्रुप लिंक:
https://www.facebook.com/groups/610631459365457/?ref=share

 जय गौ माता ? जय गोपाल ?